जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद
राष्ट्र संवाद संवादाता
जामताड़ा से एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करमाटांड थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक शातिर अपराधी पहले भी जेल जा चुका है।
[विजुअल: पुलिस की छापेमारी, आरोपी, मोबाइल-सिम]
करमाटांड थाना क्षेत्र के सियाटांड और लकराटांड गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान राजकुमार मंडल, सोनू मंडल और बंटी कुमार सेन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल और 6 सिमकार्ड भी बरामद किए हैं।
“गिरफ्तार बंटी कुमार सेन शातिर अपराधी है और पूर्व में भी कई साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है। बरामद मोबाइल और सिमकार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। पूछताछ जारी है।”
फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क का पता लगा रही है। जामताड़ा पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

