Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में लगातार बढ़ रहे अपराध, हत्या, छिनतई और गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को गोलमुरी और टिनप्लेट क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर भाजपा के बंद को समर्थन प्रदान किया।

    गोलमुरी क्षेत्र में बंदी कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार तथा भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी, टिनप्लेट, सब्जी मंडी, केबुल, और विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने का आग्रह किया, जिसे व्यापारियों ने सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए अपना समर्थन दिया।

    इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर की जनता आज बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था से चिंतित है। शहर में लगातार हो रही हत्या, लूट, छिनतई और आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों में भय का वातावरण पैदा कर दिया है। भाजपा जनता की आवाज बनकर सुरक्षित और अपराधमुक्त जमशेदपुर की मांग कर रही है।

    बंदी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, हलधर नारायण साह, अप्पा राव, प्रेम झा, मनजीत सिंह गिल, धीरज पासवान, प्रबीर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, अशोक सामंता, अमीश अग्रवाल, मोहन कुमार, जशवंत सिंह, अमरेंद्र कुमार, राकेश गिरी, शैलेन्द्र कुमार, ऋषभ सिंह, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रवींद्रनाथ घोष, नवीन तिवारी, लक्ष्मण बेहरा, भरत बेहरा, जयदीप मुखर्जी, दीपक मुखर्जी, सतीश शर्मा, अनिल कुमार ठाकुर, बी. श्रीनिवास राव, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद वाहिद, नौशाद खान, सुरेंद्र सिंह शिंदे, बलबीर सिंह बबलू, मुकेश चौधरी एवं राजेश कुमार, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित
    Next Article जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    Related Posts

    छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता अटल जी का यह जीवन-सार मेरे जीवन का ध्येय है : अमरप्रीत सिंह काले

    August 17, 2026

    कदमा में विकास कार्यों को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम का दौरा

    August 17, 2026

    रांची में 89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता अटल जी का यह जीवन-सार मेरे जीवन का ध्येय है : अमरप्रीत सिंह काले

    कदमा में विकास कार्यों को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम का दौरा

    रांची में 89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

    स्वतंत्रता दिवस पर AECS जादूगोड़ा में बच्चों के हाथ खाली, न मिठाई मिली न बिस्कुट — 56 साल की परंपरा टूटी, सवालों के घेरे में प्रबंधन

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.