राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन ने ईचागढ़ और चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और पुलिस टीम ने सोड़ो, जारागोडीह, वीरडीह एवं चांदुडीह क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त किया।
वहीं, चौका-पातकुम सड़क पर बिना वैध चालान पत्थर खनिज का परिवहन करते पकड़े गए वाहन संख्या JH05CA6325 को भी जब्त कर चौका थाना को सौंप दिया गया।
जिला प्रशासन ने जब्त बालू की ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में शामिल लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

