हथियार के साथ गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया है। जरीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने -19 साल के दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी लूट और रंगदारी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के तिरो टोला रजवारडीह में देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। सूचना थी कि दो युवक अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। इसके बाद एसडीपीओ बेरमो (तेनुघाट) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय विक्रम कुमार दास और 19 वर्षीय विक्रम कुमार कपरदार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके घर से छज्जे और तकिए के नीचे छिपाकर रखे गए दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ये अवैध हथियार कुछ महीने पहले बंगाल की ओर से आए दो अज्ञात लोगों से खरीदे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों इन हथियारों के बल पर रंगदारी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।
फिलहाल पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टाल दी गई।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन आरोपियों के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।
नाथू सिंह मीणा, एसपी बोकारो

