पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान
राष्ट्र संवाद संवादाता
पाकुड़ शहीद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार के शहादत दिवस पर गुरुवार को पाकुड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने समाहरणालय स्थित शहीद अमरजीत बलिहार पार्क एवं शहीद अमरजीत बलिहार चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान एसपी ने शहीद अमरजीत बलिहार के साथ शहीद हुए चालक आरक्षी अशोक कुमार श्रीवास्तव, आरक्षी संतोष कुमार मंडल, आरक्षी चंदन कुमार थापा,
आरक्षी राजीव कुमार शर्मा तथा आरक्षी मनोज कुमार हेम्ब्रम को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनों को शॉल एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को हमेशा स्मरण रखेगा।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप-विकास आयुक्त, उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिले के अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव अविस्मरणीय बताया।

