Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    धनबाद दागियों के हौसले तोड़ने और कानून का भय मन में बैठाने के लिए धनबाद पुलिस ने गुरुवार को ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पुलिस लाइन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के चिन्हित दागी अपराधियों की परेड कराई गई। एक-एक दागी की हाजिरी लगी, पहचान का सत्यापन हुआ और पुलिस अधिकारियों ने आंखों में आंखें डालकर साफ शब्दों में चेतावनी दी—”यह सुधारने का अवसर है, अपराध नहीं छोड़ा तो अगली मुलाकात जेल में होगी।”

    झारखंड में पहली बार किसी जिले में इस तरह दागी अपराधियों की सामूहिक परेड कर उन्हें अपराध छोड़ने का खुला संदेश दिया गया। पुलिस का मानना है कि केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करना भी अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीति है।
    सुबह से ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चिन्हित दागी अपराधियों को पुलिस लाइन बुलाया गया। यहां उनकी उपस्थिति दर्ज की गई, पहचान का सत्यापन हुआ और उनके वर्तमान रहन-सहन, व्यवसाय, आवागमन तथा गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की गई। जिन अपराधियों का गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है, उन्हें विशेष निगरानी सूची में रखते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को उनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।
    परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि धनबाद में अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचेगा। रंगदारी, हत्या, लूट, मारपीट, अवैध वसूली, भूमि कब्जा, अवैध कारोबार, हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों पर बिना किसी नरमी के कार्रवाई होगी। अपराधियों की हर गतिविधि पुलिस की निगरानी में है और कानून तोड़ने की कीमत अब पहले से कहीं अधिक भारी पड़ेगी।
    अधिकारियों ने दागियों को यह भी समझाया कि समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं तो यही सबसे उचित समय है। पुलिस सुधार का अवसर दे रही है, लेकिन चेतावनी के बाद भी यदि कोई अपराध की राह पर लौटा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ लगातार निगरानी, सत्यापन और त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

    धनबाद पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य केवल हाजिरी लेना नहीं, बल्कि अपराधियों के मन में कानून का स्थायी भय पैदा करना, संभावित अपराधों पर पहले ही रोक लगाना और जिले में शांति व कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराध करने की सोच रखने वालों तक यह संदेश साफ पहुंचे कि अब कानून पहले चेतावनी देगा, लेकिन दूसरी बार सीधे कार्रवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में
    Next Article पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.