Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
    जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार से जुड़े मामले की जांच के तहत बुधवार को पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने घर और परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन नीरज सिंह मौके पर नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में उन्हें फरार बताया गया है, जिसके बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आवास से दो लग्जरी वाहनों को जब्त किया। इनमें एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक किआ कार शामिल है। दोनों वाहनों को बिष्टुपुर थाना लाया गया है, जहां उनके दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चल रही जांच के क्रम में सभी संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार बताए जा रहे नीरज सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    इधर, छापेमारी के बाद नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रही है। संध्या सिंह का कहना है कि नीरज सिंह कोई अपराधी नहीं हैं और वे हमेशा समाज एवं जनता की सेवा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, उससे ऐसा प्रतीत कराया जा रहा है मानो उनके पति कोई बड़े अपराधी हों।
    संध्या सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उनके परिवार का साथ दें और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने में सहयोग करें। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक
    Next Article जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    Related Posts

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    July 2, 2026

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    July 2, 2026

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.