अतिक्रमण करने वालों पर चला बुलडोजर।
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो जिला के चास नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे और नालियों में अतिक्रमण कर रखे दुकानों और गुमटियों को हटाने का काम आज से शुरू किया गया है।
चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान खुद अतिक्रमण हटाने को लेकर सड़क पर उतरे हैं ।
उन्होंने चेक पोस्ट से इसकी शुरुआत की है। इस दौरान कई गरीबों की रोजगार की साधन को भी छिनने का काम किया गया है। मेयर भोलू पासवान ने बताया कि चास नगर निगम में सुंदरीकरण का काम किया जाएगा।
बारिश के दिनों में बड़े नाल में दुकान बना दिया गया है। जिस कारण इस अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि जो भी दुकानदार दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सड़क को जाम कर रहे हैं वह अपना अतिक्रमण हटा लें नहीं तो आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

