11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया युवक, बोकारो में गंभीर रूप से घायल
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो जिला के चास-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित वार्ड संख्या-20 के दास टोला में सोमवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एकनिजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विशाल कुमार घर से कुछ सामान लेने निकला था। इसी दौरान गली के सामने झूल रहे टेलीफोन की तार में 11 हजार वोल्ट करंट आने के कारण वह
चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा तथा उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद दास टोला के लोगों ने पास के एक दुकानदार पर लापरवाही का आरोप का आरोप लगाया।
मौके पर पहुंची चास पुलिस ने भी मामले की जांच की और दुकानदार पर सबूत मिटाने की बात भी कही है। हालांकि दुकानदार ने इलाज में पूरा खर्च करने का भी आश्वासन परिजन और पुलिस को दिया।

