Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को पोखरे के पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

    सूचना मिलते ही कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर के गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली है, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था। बैग से कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है। हालांकि, मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस क्षेत्र का रहने वाला था।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके फोटो और उपलब्ध जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तत्काल कालीबाग थाना से संपर्क करे।

    फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मौ’त के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच
    Next Article जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    August 22, 2026

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक

    August 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक

    झारखंड की विलुप्त होती लोककलाओं के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला

    यशोदा हॉस्पिटल्स ने झारखंड में बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, रोबोटिक सर्जरी की खूबियां बताईं

    यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को मजबूत किया; उन्नत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी पर जोर

    घाटशिला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: गांजा-ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    विज्ञापन के दबाव में पत्रकारिता का संकट: सच बेचने की मजबूरी

    भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा: राष्ट्रीय संप्रभुता और सिलीगुड़ी गलियारे की चुनौतियाँ

    कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान: जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.