Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी के पहल पर आदिवासी समाज ने सांसद को पत्ते पर लिखकर सौंपा आमंत्रण पत्र

    *मनीष जयसवाल ने कहा- प्राकृतिक पत्र से पेड़ों की कटाई कम की जा सकती है

    हूल दिवस के पावन अवसर पर खोड़ाहार आदिवासी समाज ने परंपरा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए समाज के पदाधिकारी सुनील टोप्पो ने सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी के पहल पर हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल को सागवान के हरे-भरे पत्ते पर लिखकर पारंपरिक आमंत्रण पत्र भेंट किया और उन्हें 30 जून (मंगलवार) हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह पहल केवल एक औपचारिक आमंत्रण नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी थी। सागवान के पत्ते में आमंत्रण देकर यह दिखाया कि कैसे बिना कागज के उपयोग के भी पारंपरिक तरीकों से महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया जा सकता है, जिससे पेड़ों की कटाई को कम किया जा सके और प्रकृति को संरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर आदिवासी समाज के सचिव सुनील टोप्पो व सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से सागवान के पत्ते पर लिखा आमंत्रण पत्र सांसद को सौंपा और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। सांसद मनीष जयसवाल ने इस पहल की खुले मन से सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति का संरक्षक रहा है। उनकी जीवनशैली में पर्यावरण के प्रति गहरी समझ और संवेदनशीलता दिखाई देती है, जो आज के समय में पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, ऐसे में प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देना एक छोटा प्रयास जरूर है, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा और दूरगामी है। श्री जयसवाल ने कहा कि यदि हम अपनी पारंपरिक जीवनशैली को अपनाएं, तो पर्यावरण पर दबाव कम किया जा सकता है। सागवान के पत्ते पर आमंत्रण लिखने की यह परंपरा न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखती है, बल्कि कागज की खपत को घटाकर पेड़ों की रक्षा में भी योगदान देती है।

    *पेड़ों की कटाई रोकने की अपील :

    सांसद श्री जयसवाल ने आम लोगों से भी अपील की कि वे कागज के अनावश्यक उपयोग से बचें और जहां संभव हो वहां प्राकृतिक विकल्पों को अपनाएं। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और संतुलित प्रकृति भी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि समाज सामूहिक रूप से ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाए, तो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है। हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    Related Posts

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    June 29, 2026

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.