Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    प्रभावित गाँव का किया दौरा, मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर जांच और डीडीटी छिड़काव में तेजी लाने के दिए निर्देश

    पोटका। पोटका प्रखंड में मलेरिया के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई आपात बैठक के बाद विधायक संजीव सरदार सोमवार को प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक सबसे पहले सानग्राम गांव पहुंचे, जहां ब्रेन मलेरिया से एक छात्रा की मौत हुई थी। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच चल रहे स्वास्थ्य जांच अभियान और घर-घर डीडीटी छिड़काव का जायजा लिया तथा लोगों को मलेरिया से बचाव और समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक किया।

    *कोंदर गांव में पीड़ित परिवार से मिले, दी आर्थिक सहायता*

    इसके बाद विधायक हरिणा पंचायत के कोंदर गांव पहुंचे, जो मलेरिया का हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां ब्रेन मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। विधायक ने गांव में चल रहे मलेरिया जांच अभियान एवं डीडीटी छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मृत दोनों बच्चों के पिता महावीर सरदार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की, दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

    *दस सालो से केंद्र ने बंद किया डीटीटी छिड़काव*

    विधायक श्री सरदार ने कहा की पिछले दस सालो से केंद्र सरकार द्वारा संचालित डीटीटी छिड़काव बंद है जिससे अब बीमारी तेज़ी से फेल रही है, अब इसके चैन को तोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर डीटीटी छिड़काव की आवश्यकता है.

    *संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हर घर तक पहुंचे स्वास्थ्य टीम – संजीव सरदार*

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मलेरिया संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए घर-घर स्वास्थ्य जांच और व्यापक स्तर पर डीडीटी छिड़काव सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में जांच अभियान, दवा वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम को और तेज किया जाए, ताकि संक्रमण की चेन को समय रहते तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन पूरी तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश
    Next Article पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Related Posts

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.