प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।
राष्ट्र संवाद संवादाता
आज दिनांक 28.06.2026 को सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद की बैठक गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अरविंद विद्रोही ने की।इस बैठक में आगामी 05 जुलाई 2026 को प्रो0 राघव आलोक स्मृति समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इस सातवें स्मृति सम्मान के लिए देश के जाने माने लेखक,पटकथा लेखक,पत्रकार कृपाशंकर (सासाराम) को सातवां राघव आलोक स्मृति सम्मान दिया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि डॉ0 अशोक अविचल एवं मुख्य वक्ता प्रगतिशील कथाकार जयनंदन जी होंगे।इस समारोह में शहर के सभी कथाकार, लेखक व साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में महासचिव डॉ उदय हयात,प्रदीप सिंह भोजपुरिया,मसूद खान, चंद्रकांत जी,मिथलेश तिवारी,रमेश हंसमुख इत्यादि उपस्थित थे।

