Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव के मारिसाई टोला में शनिवार दोपहर शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही बहू और मासूम भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी रमाय बिरूवा उर्फ लुगुन शराब के नशे का आदी था और अक्सर घर लौटकर परिजनों के साथ गाली-गलौज व झगड़ा करता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और विवाद के दौरान अपनी 33 वर्षीय बहू नानिका बिरूवा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उसने 10 वर्षीय भतीजी शर्मिला बिरूवा को भी नहीं बख्शा और उसकी भी हत्या कर दी।

    घटना के समय नानिका के पति दखल सिंह बिरूवा खेत में काम करने गए थे। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचे तो पत्नी और बेटी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत मंझारी थाना पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाय बिरूवा को गिरफ्तार कर लिया तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में परिवार के लोगों से विवाद करता था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

    बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या शराब के नशे में चाचा बना हैवान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
    Next Article दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    Related Posts

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    October 2, 2026

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    October 2, 2026

    *हंगरी तक गूंजी गम्हरिया के अमित मोदक की धमक*

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    *हंगरी तक गूंजी गम्हरिया के अमित मोदक की धमक*

    मनीषा कदम का खेल खत्म! ठाणे के ‘ओरियो स्पा’ पर दोबारा रेड, 5000 का गंदा धंधा और मालकिन फिर फरार!

    बाढ़ की त्रासदी से कब मुक्त होगा बिहार?

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.