Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा*

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    *स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश*

    पोटका। प्रखंड के दर्जनों गांवों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद विधायक प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे तथा ब्रेन मलेरिया से मृत सानग्राम गांव के लखी सरदार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएचसी निरीक्षण के बाद विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर मलेरिया नियंत्रण को लेकर युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    *प्रभावित गांवों में कैंप, जांच, दवा वितरण व डीडीटी छिड़काव के निर्देश*

    बैठक में विधायक ने प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच करने, आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित करने तथा डीडीटी पाउडर का व्यापक छिड़काव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीमारी से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। विधायक ने अधिकारियों को अन्य प्रखंडों से अतिरिक्त एमपीडब्ल्यू की प्रतिनियुक्ति कराने, टाटा स्टील के सहयोग से प्रभावित गांवों में मच्छरदानी वितरित कराने तथा एक-दो दिनों के भीतर डीडीटी छिड़काव शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ शोकॉज की कार्रवाई की जाए।

    *मलेरिया मुक्त पोटका के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम- विधायक*

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि प्रखंड के कुछ क्षेत्र मलेरिया जोन बन चुके हैं। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से समन्वित एवं युद्धस्तर पर अभियान चलाए, ताकि बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा राहत कार्य में पूरी संवेदनशीलता के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश वीबीडी सलाहकार विनय कुमार, राज्य मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार, जयंत, डब्ल्यूएचओ के अखिलेश, जिला मलेरिया पदाधिकारी मृतुन्जय धावड़िया, सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, पिरामल फाउंडेशन के शशि, आर. अंजली, गीतांजलि शर्मा, अन्नू कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे
    Next Article एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.