Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं के एक छात्र द्वारा क्लासरूम में हथियार और जिंदा कारतूस लाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कर मामले को सही पाया और संबंधित छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है।

    जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 को विज्ञान संकाय के एक छात्र ने अपने बैग में रखे कट्टा और जिंदा कारतूस को सहपाठियों को दिखाया था। इसी दौरान कक्षा में मौजूद एक अन्य छात्र ने इसका छोटा वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    वीडियो वायरल होने के बाद जब कॉलेज प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी मांगी गई तो प्रारंभिक स्तर पर घटना से इनकार किया गया। हालांकि, वीडियो दिखाए जाने पर कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने इसकी जांच की और पाया कि वीडियो में दिखाई दे रहे छात्र उसी कॉलेज के 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं।

    इसके बाद प्राचार्य द्वारा संबंधित छात्र से पूछताछ की गई। पूछताछ में छात्र ने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले छात्रों के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद वह कॉलेज में अपनी धाक जमाने के उद्देश्य से हथियार लेकर आया था। छात्र ने यह भी बताया कि उसे यह हथियार उसके क्षेत्र के एक परिचित युवक ने दिया था।

    कॉलेज के प्राचार्य एस.सी. महतो ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद मामला सही पाया गया है। वीडियो में दिखाई देने वाले तीनों छात्र कॉलेज के 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि होने के बाद तीनों छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन सख्त नियम लागू करेगा। साथ ही छात्रों की निगरानी और अनुशासन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को लिखा खुला पत्र, संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी के लगाए आरोप
    Next Article जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.