Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर, सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चले इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. एस.डी. सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह, प्राचार्या श्रीमती मौसमी दास, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री विजय कुमार सिंह, वरीय सदस्य श्री डी.के. घोष तथा सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री प्रभाकर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री भगवान सिंह, सरदार शैलेन्द्र सिंह, श्री गुरूचरण सिंह बिल्ला, श्री अमरीक सिंह, श्री इंद्रजीत सिंह इंदर, समाजसेवी श्री शिव शंकर सिंह, श्री शंभुनाथ सिंह, श्री विजय खाँ, श्री आनंद बिहारी दूबे, श्री संजय सिंह, श्री दिनेश कुमार, आरक्षी उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) श्री मनोज कुमार, नगर आरक्षी उपाधीक्षक श्री संजीव कुमार, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक श्री संजय चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

    शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि नियमित रक्तदाता श्री शशांक शेखर ने अपना 115वां रक्तदान कर समाज के समक्ष एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि रक्तदान महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसी सामाजिक दायित्व के निर्वहन हेतु विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

    शिविर के दौरान कुल 318 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह आयोजन एस.डी. सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन (ट्रस्ट) के बैनर तले विद्यालय चेयरमैन श्री दिवाकर सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    समापन अवसर पर श्री दिवाकर सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री विजय कुमार सिंह तथा जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक श्री संजय चौधरी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    *कैप्शन:*
    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
    Next Article एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.