बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हिरणपुर थाना क्षेत्र के बागशीसा गांव निवासी हेमंत कुमार साहा (28) को फर्जी दस्तावेज तैयार करने और लोगों से पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, जाति, आवासीय, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने के नाम पर कथित रूप से लोगों से रकम लेने की शिकायत सामने आई थी। मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस कथित फर्जीवाड़े में और कौन लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अन्य नाम सामने आ सकते हैं, जांच जारी है।

