जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
राष्ट्र संवाद संवादाता
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 23 जून “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026“ के अवसर पर ओलंपिक मूल्यों एवं खेल भावना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला प्रशासन (खेल विभाग), पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वधान मंे अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला एवं झारखण्ड का नाम रोशन करने वाले विभिन्न खेलांे के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 23 जून, संध्या 04ः00 बजे धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला के सभी खेल संघ, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी सादर आमंत्रित है।

