Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    “काया ग्रीन्स” स्वस्थ खानपान, गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल : अमरप्रीत सिंह काले
    जमशेदपुर : न्यू काशीडीह स्थित ताज़ी सब्ज़ियों एवं फलों के नए प्रतिष्ठान “काया ग्रीन्स” का शुभारंभ समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान की संचालिका काजल सिंह एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली और शुद्ध खानपान का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। ऐसे में लोगों तक ताज़ी, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक सब्ज़ियाँ और फल पहुँचाने की दिशा में “काया ग्रीन्स” एक सराहनीय एवं स्वागतयोग्य पहल है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की समृद्धि उसके नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। “काया ग्रीन्स” जैसे प्रयास न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    काले ने विश्वास व्यक्त किया कि अपनी गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के प्रति समर्पित सेवा भावना के बल पर यह प्रतिष्ठान शीघ्र ही शहरवासियों का भरोसा जीतते हुए एक विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

    उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे एक बार अवश्य “काया ग्रीन्स” पधारें, यहाँ उपलब्ध ताज़ी एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का लाभ उठाएँ तथा स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिष्ठान संचालकों को अपनी सेवा का अवसर प्रदान करें।

    अंत में अमरप्रीत सिंह काले ने ईश्वर से प्रार्थना की कि “काया ग्रीन्स” निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

    इस अवसर पर प्रतिष्ठान की संचालिका काजल सिंह एवं उनके परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी
    Next Article निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.