Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। कांड्रा चौक मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त करने और परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है। वहीं, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन
    Next Article टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.