राष्ट्र संवाद संवाददाता
टाटा स्टील फाउंडेशन, गम्हरिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
योग सत्र का नेतृत्व अजीत सिंह, नीलकमल दास, श्याम नारायण प्रसाद एवं हरेकृष्णा कौशल्या ने किया। प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाई गईं। इस अवसर पर नीलकमल दास ने कहा कि आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच योग तनाव को दूर करने और शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम में जेडीसी सदस्य भारव प्रमाणिक और सुजेन नायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को प्रियंका सिंह व माधुरी कैवर्त सहित 10 स्वयंसेवकों के सराहनीय प्रयास से सफल बनाया गया।

