Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का संदेश : स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है योग- अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का संदेश : स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है योग- अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का संदेश : स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है योग- अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 21 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने योगाभ्यास कर देशवासियों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

    उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली, बढ़ते तनाव, अनियमित खान-पान और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी और प्राकृतिक समाधान के रूप में उभरा है।

    श्री काले ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। योग व्यक्ति को अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है तथा समाज में शांति, सद्भाव और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    उन्होंने कहा कि भारत ने योग के माध्यम से संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। आज विश्व के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें और स्वयं को स्वस्थ, ऊर्जावान तथा राष्ट्र निर्माण के लिए अधिक सक्षम बनाएं।

    “योग को जीवन का हिस्सा बनाइए, क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।”

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का संदेश : स्वस्थ शरीर शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है योग- अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.