Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 21 जून: जेठ की तपती दुपहरी में सावन की फुहार के स्वागत के उद्देश्य से हुलास एवं जमशेदपुर पेंशनर समाज के संयुक्त सौजन्य से रविवार को साकची स्थित पेंशनर समाज कार्यालय (पुराना कोर्ट परिसर) में भव्य काव्य-मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुलास परिवार के अध्यक्ष श्यामल सुमन ने की, जबकि प्रख्यात गीतकार बसंत जमशेदपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष एवं सचिव एस.पी. सिंह भी मौजूद थे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक वर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। योग दिवस और फादर्स डे के अवसर पर कवियों ने योग, समाज, जीवन मूल्यों और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं का पाठ किया।
    अध्यक्ष श्यामल सुमन ने योग के महत्व पर अपनी पंक्तियां प्रस्तुत कीं, वहीं विनोद “बेगाना” और रजनी ने भी योग विषयक रचनाओं से श्रोताओं की सराहना बटोरी। कार्यक्रम के संचालक नवीन अग्रवाल ने भ्रष्टाचार पर व्यंग्य कविता प्रस्तुत कर व्यवस्था पर कटाक्ष किया।

    हरि किशन चावला, जय प्रकाश पाण्डेय, बसंत जमशेदपुरी, सुनीता बेदी एवं बीना कुमारी की प्रस्तुतियों को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।
    कार्यक्रम के अंत में पेंशनर समाज के सचिव एस.पी. सिंह ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम साहित्य, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस
    Next Article भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग अभ्यास शिविर का आयोजन

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.