पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आज दिनांक 21 जून 2026 को पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की प्रशिक्षिकाओं श्रीमती अनिता मौर्या एवं रेणु प्रभा तथा योग गुरु डॉ वशीकुर रहमान के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया.
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य श्री चन्द्रदीप पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योग की परिभाषा एवं वर्तमान समय में योग की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षकों ने भारत सरकार द्वारा स्वीकृत योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया तथा सम्बंधित आसनों एवं प्राणायाम का व्यक्ति के जीवन पर होने वाले प्रभावों की विशद व्याख्या की. डॉ रहमान ने बताया कि आज मैं 74 वर्ष का हूँ और नियमित योगाभ्यास से 5किमी की दूरी लगभग 24 मिनट में तय करने में सक्षम हूँ. योगाभ्यास में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकेत्तर कर्मियों सहित अच्छी संख्या में छात्र -छात्राएँ उपस्थित रहे.

