Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 18, 2026Updated:June 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला: खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में गैस कटर से लोहा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए हैं.

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत कारखाने में कुछ लोग गैस कटर की मदद से लोहे के ढांचे को काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं.

    सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने बुरूडीह स्थित कारखाने में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर छह लोगों को दबोच लिया.

    गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे दो ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस सिलेंडर, गैस कटर, करीब 55 फीट गैस पाइप, दो ऑक्सीजन रेगुलेटर, दो गैस रेगुलेटर, एक रेंच, पांच बड़े और तीन छोटे नोजल समेत अन्य उपकरण बरामद किए.

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुरूडीह निवासी सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो, शिवचरण होनहागा, नाया सुण्डी, मेघलाल बिरूली, अजय हेम्ब्रम तथा देवगीरीसाई निवासी राकेश सरदार के रूप में हुई है.

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो के खिलाफ वर्ष 2023 में खरसावां थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इससे उसके आपराधिक इतिहास की भी पुष्टि हुई है.

    इस कार्रवाई में उनके साथ थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश राय, सहायक अवर निरीक्षक बाबुजी बास्के, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, हवलदार सुंदर कुमार बेसरा, आरक्षी सनातन महतो, चालक आरक्षी अनिस अनवर तथा खरसावां थाना की सैट टीम और सशस्त्र बल शामिल रहे. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह का संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस
    Next Article अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    Related Posts

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    September 28, 2026

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    September 28, 2026

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    हर धड़कन की बेहतर देखभाल: टीएमएच की हृदय चिकित्सा में निरंतर प्रगति

    वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अभय सिंह बोले- जनता के जनादेश का सम्मान करे कांग्रेस

    महाराष्ट्र एफडीए में खुली लूट! सांसद संजय राउत बोले- होटल वालों को डराकर अब वसूल रहे लाखों रुपये

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के उत्थान पर 4 अक्टूबर को सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.