आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हूए , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि “यह हमला केवल आरएसएस के कार्यालय पर हुआ हमला ही नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद पर हमला है। इस हमले में जान माल की बड़ी क्षति हो सकती थी, लेकिन बम के नहीं फटने से बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना से आस पास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
राज्य सरकार से मांग करता हूं कि जिहादी मानसिकता वाले दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो।

