Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के जमशेदपुर क्षेत्र और गोलमुरी शाखा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और चिकित्सा सेवाओं की बदहाली पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    दरअसल, सामाजिक संस्था ‘‘ब्रजवंदना फाउंडेशन’’ ने एक ज्ञापन के माध्यम से भरत सिंह का ध्यान इस गंभीर जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित कराया। संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि ईएसआईसी अस्पतालों में इलाज में अनावश्यक देरी हो रही है और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुर्घटना दावों व फाइलों के सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से पैसों (रिश्वत) की मांग की जा रही है। गोलमुरी कार्यालय में सामान्य कार्यों के लिए भी ‘‘फैसिलिटेशन पेमेंट’’ का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे श्रमिक वर्ग बेहद परेशान है।

    इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा नेता भरत सिंह ने कहा कि गरीब श्रमिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, क्लेम निपटारे की पारदर्शी व समयबद्ध प्रणाली लागू हो और दोषी कर्मियों पर तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस मामले को विजिलेंस और उच्च प्रशासनिक मंचों पर उठाएंगे।

    ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता उचित कार्रवाई की मांग की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील के लेखा विभाग में ओवरटाइम भुगतान को लेकर विवाद गहराया, कर्मचारियों ने लगाए पक्षपात के आरोप
    Next Article जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    June 16, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    June 16, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    सुख़न का आशियाँ: बशीर बद्र के नाम साहित्यिक संगोष्ठी

    डॉ. बशीर बद्र: सफ़र थमा, विरासत नहीं

    झारखंड का मौन संकट: मरुस्थलीकरण और भूमि क्षरण

    30 साल में 24 विस्थापितों की मौत, चाटी कोचा के ग्रामीणों ने यूसील पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बिरसा नगर थाना में शांति समिति की बैठक

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.