Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगी रोक
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मुहर्रम को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगी रोक

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    पोटका। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोवाली थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुसाबनी के डीएसपी रोहित कुमार रजवार, अंचल अधिकारी निकिता बाला एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने कहा कि मुहर्रम जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी तथा जुलूस पारंपरिक मार्ग से ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगीऔर ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी प्रशासन को गुप्त रूप से देने की अपील की।

    डीएसपी ने लोगों से सोशल मीडिया के प्रति सजग रहने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट खबर को बिना सत्यापन के व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से साझा न करें।

    अंचल अधिकारी निकिता बाला ने भी सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

    बैठक में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, हल्दीपोखर पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया शैयद जबीउल्लाह, हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पंचायत समिति सदस्य दुखनी माई सरदार, उप मुखिया ओम प्रकाश गुप्ता, पिंटू भांज, बाला उद्दीन, शाहिद परवेज राजू समेत शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगलवान के वीर सपूत गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर युवाओं को देशसेवा का संदेश
    Next Article बोलानी मे चोर मस्त,क्षेत्रवासी त्रस्त,पुलिस प्रशासन पस्त।एक सप्ताह के अंदर ही पुनः सेल आवासीय कालोनी को चोरो ने बनाया निशाना, लाँखो रूपये के स्वर्ण आभूषण ले उड़े

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.