Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूली आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भूली आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भूली आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बंद घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

    फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में चोरों ने बीती रात एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। राहत की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

    घटना अमन सोसायटी गेट नंबर-1 स्थित हाउस नंबर-135 की है, जहां रहने वाले शाहनवाज खान ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। यह राशि घर के लॉकर में सुरक्षित रखी गई थी। बीती रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी के साथ सोने के झुमके और चांदी के कुछ आभूषण भी चोरी कर लिए।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भूली ओपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करते और चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

    मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ओझा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं वार्ड संख्या-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
    लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह वायरल रील वीडियो के बाद चर्चा में आई सास हत्याकांड की आरोपी बहू, अवैध संबंध और हत्या की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोरा
    Next Article जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026

    गिरिडीह गांडेय में विकास की नई उड़ान: खावां नदी पर पुल और नई सड़कों से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर

    June 16, 2026

    आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; किशोर गंभीर रूप से घायल

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन

    गिरिडीह गांडेय में विकास की नई उड़ान: खावां नदी पर पुल और नई सड़कों से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; किशोर गंभीर रूप से घायल

    गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर

    जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

    चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी

    धनबाद की दर्दनाक प्रेम-ट्रैजिक:रात में निकले थे एक होने पर बनी काली सुबह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.