Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोतरा-बादम में बवाल: BGR कंपनी के पोटा केबिन पर आधी रात को चला ‘हथौड़ा’,
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोतरा-बादम में बवाल: BGR कंपनी के पोटा केबिन पर आधी रात को चला ‘हथौड़ा’,

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोतरा-बादम में बवाल: BGR कंपनी के पोटा केबिन पर आधी रात को चला ‘हथौड़ा’,

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    ​बड़कागांव बादम-गोंदलपुरा कोल परियोजना के खिलाफ चल रहे बहुचर्चित आंदोलन के बीच बीती रात क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। बादम-मोतरा मुख्य मार्ग पर स्थित एनटीपीसी की एमडीओ (MDO) कंपनी बीजीआर (BGR) के पोटा केबिन को आधी रात को अज्ञात लोगों द्वारा पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

    ​जानकारी के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात (मध्य रात्रि) अज्ञात तत्वों ने पोटा केबिन में जमकर तोड़फोड़ की और उसे मलबे में तब्दील कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, जब इस संबंध में थाना प्रभारी से बात की गई, तो उन्होंने फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ मामले की गहन जांच में जुट गया है

    ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    ​इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी जा रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तीखे शब्दों में कहा:
    ​”यह पोटा केबिन एक रावण रूपी कंपनी की लंका जैसा था, जिसे आज बजरंगबली जैसे न्यायप्रिय लोगों ने ढहा दिया है। हमारी जमीनों और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
    ​गौरतलब है कि बीजीआर कंपनी द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व इस पोटा केबिन को यहां स्थापित किया गया था। स्थापना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों और रैयतों के बीच तीव्र असंतोष था।

    बादम, गोंदलपुरा समेत आस-पास के कई गांवों के ग्रामीण कोल कंपनियों के खिलाफ एकजुट होकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस केबिन के बनने के बाद से ही क्षेत्र में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई थी, जो बीती रात इस बड़े बवाल के रूप में सामने आई।
    ​फिलहाल, घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक
    Next Article नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है,

    Related Posts

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.