Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है,
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है,

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है,

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जहां एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है।जहां राजगीर थाना क्षेत्र के झुंनकियां बाबा मंदिर के पास चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतकों की पहचान पिंटू पासवान और श्रवण के रूप में हुई है। दोनों युवक गंजपर के रहने वाले है।

    परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने दोनों युवकों को राजगीर मलमास मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए और बाद में उन्हें चोर बताकर झुनकिया बाबा मंदिर के समीप बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पहले इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनका किसी भी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं था।

    परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मृतक श्रवण कुमार की बहन ने बताया कि कई वर्ष पहले पिता का साया सिर से उठ गया था। ऐसे में श्रवण कुमार ही पूरे परिवार का सहारा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं राजगीर डीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार दोनों को चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोतरा-बादम में बवाल: BGR कंपनी के पोटा केबिन पर आधी रात को चला ‘हथौड़ा’,
    Next Article रामगढ़-पतरातू मार्ग पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत।

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.