Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा में हथियार बरामदगी के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनी, जवाबी फायरिंग में घायल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सिदगोड़ा में हथियार बरामदगी के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनी, जवाबी फायरिंग में घायल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा में हथियार बरामदगी के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनी, जवाबी फायरिंग में घायल

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग मामले में गिरफ्तार बदमाशों को लेकर पुलिस देर रात हथियार बरामद करने पहुंची थी। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार, टेल्को क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों ने पहले भी पुलिस पर फायरिंग की थी। पीछा कर रही पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया था, जिनमें हरपाल उर्फ गबरू भी शामिल था।

    पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को लेकर देर रात सिदगोड़ा टाउन हॉल स्थित शौचालय के पास हथियार बरामदगी के लिए गई थी। इसी दौरान हरपाल उर्फ गबरू ने मौके का फायदा उठाते हुए जवान सुशांत सुंडी की पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लगातार तीन राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि सुशांत सुंडी बाल-बाल बच गए और किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी।

    स्थिति को गंभीर होते देख टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। गोली लगते ही आरोपी घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा अपने कब्जे में ले लिया।

    घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा आरोपी से पूछताछ जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ
    Next Article बागबेड़ा कॉलोनी में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक

    Related Posts

    जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

    June 16, 2026

    चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    June 16, 2026

    जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

    चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी

    धनबाद की दर्दनाक प्रेम-ट्रैजिक:रात में निकले थे एक होने पर बनी काली सुबह

    आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    भूली आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    गिरिडीह वायरल रील वीडियो के बाद चर्चा में आई सास हत्याकांड की आरोपी बहू, अवैध संबंध और हत्या की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोरा

    गिरिडीह रात के अंधेरे में सड़क किनारे मिला नवजात, मां छोड़कर हुई फरार; समाजसेवियों और पुलिस की तत्परता से बची मासूम की जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.