Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशामुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नशामुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशामुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 से 25 जून तक चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन और सीनियर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर लोगों, खासकर युवाओं को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, प्रचार सामग्री और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नशे से होने वाली सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी हानियों की जानकारी दी जाएगी।
    इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने उपस्थित लोगों को नशापान से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल असर डालती है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
    प्रशासन ने आम नागरिकों से भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
    Next Article घर में सो रहे युवक को मारी गईं पांच गोलियां, इलाज के दौरान मौत, इलाके में दहशत

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.