Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया और कोकपाड़ा के बीच स्थित सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास अचानक एक जंगली हाथी पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को सतर्क रहने, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी गई है।
    ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। हाथियों के गांवों और सड़क किनारे पहुंचने की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

    फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान और उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी नियंत्रण और स्थायी समाधान की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम
    Next Article नशामुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.