Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का अनुपम उदाहरण – अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का अनुपम उदाहरण – अमरप्रीत सिंह काले

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का अनुपम उदाहरण – अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गुरु जी ने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    जमशेदपुर : सिख धर्म के पंचम गुरु, धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर सोनारी एयरपोर्ट के समीप सिख नौजवानों द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव से छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन के बीच चना एवं शरबत (प्रसाद) का वितरण कर गुरु साहिब की शिक्षाओं एवं सेवा परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

    इस अवसर पर समाजसेवी सह झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी उपस्थित हुए। उन्होंने गुरु अर्जन देव जी महाराज की पावन शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन त्याग, तपस्या, सहनशीलता, सेवा और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जो समस्त मानव समाज के लिए युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत रहेगा।

    श्री काले ने कहा कि आज के युवाओं द्वारा छबील जैसी सेवा गतिविधियों का आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है। गुरु साहिब का संदेश हमें निस्वार्थ सेवा, परोपकार, सहिष्णुता और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    उन्होंने इस पुनीत आयोजन के लिए सभी युवा आयोजकों को हार्दिक साधुवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।

    अंत में उन्होंने वाहेगुरु जी से अरदास की कि वे सभी नौजवानों को सदैव सत्य, सेवा, सदाचार एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
    Next Article आंगनबाड़ी नियुक्तियों और निर्माण कार्य में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, जून-जुलाई की तय की डेडलाइन

    Related Posts

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    July 28, 2026

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    July 28, 2026

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित: बाबूलाल, अर्जुन मुंडा, चंपाई समेत दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी

    कवि और कलम के ओपन माइक में गूंजी कविता और शायरी, नई प्रतिभाओं को मिला मंच

    आइसा का बड़ा आरोप: शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ देशभर में दमनात्मक कार्रवाई जारी

    आइसा का आरोप: देशभर में कार्रवाई की जा रही है प्रदर्शनकारी छात्रों पर

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना, परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत: असम में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही काम, 68 मौतें

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.