Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने किया पीएम आवास फ्लैटों का निरीक्षण, 15 जून तक चाबी सौंपने की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय ने किया पीएम आवास फ्लैटों का निरीक्षण, 15 जून तक चाबी सौंपने की मांग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने किया पीएम आवास फ्लैटों का निरीक्षण, 15 जून तक चाबी सौंपने की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार फ्लैटों का निरीक्षण किया और राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से 15 जून तक लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपने का आग्रह किया।

    निरीक्षण के बाद सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्री को टैग करते हुए लिखा कि सरकार ने 15 जून से पहले लाभार्थियों को फ्लैट सौंपने का वादा किया था, जिसे समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दो ब्लॉक पूरी तरह तैयार हैं, जबकि एक ब्लॉक की चौथी मंजिल तक के फ्लैटों का उन्होंने निरीक्षण किया।

    राय ने कहा कि अधिकांश फ्लैट अच्छी स्थिति में हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर दरारें और सीमेंट झड़ने जैसी समस्याएं दिखाई दीं, जिनकी मरम्मत का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि सभी फ्लैटों के ताले खोल दिए गए हैं और ठेकेदार अंदर मरम्मत का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि लाभार्थियों को फ्लैटों का कब्जा मिल जाता है तो शेष मरम्मत कार्य और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। सरयू राय ने याद दिलाया कि पहले 31 मई तक आवंटन की बात कही गई थी, जो पूरी नहीं हो सकी। अब 15 जून की नई समय-सीमा तय की गई है और सरकार को इस बार अपना वादा निभाना चाहिए।

    विधायक ने बताया कि उन्होंने मंत्री से फोन पर भी बातचीत कर लाभार्थियों को जल्द चाबी देने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि रविवार को रांची में नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण
    Next Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.