Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या की घटना से पूरा जिला अभी भी सदमे में है। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार सुबह पीड़ित परिवार से मिलने तुरुकडीहा गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मासूम बच्चियों की इस तरह हुई हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

    गौरतलब है कि तुरुकडीहा गांव निवासी नन्द किशोर उर्फ नंदू यादव पर अपनी ही तीन बेटियों की हत्या करने का आरोप है। मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय पल्लवी कुमारी तथा सात वर्षीय जुड़वा बहनें रिद्धि और सिद्धि के रूप में हुई है। घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चियां बेहद मासूम और मिलनसार थीं तथा उनकी असामयिक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
    घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नन्द किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
    मंत्री के गांव पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में अब भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर केवल तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत की चर्चा है।
    इस बीच प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्थानीय अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही है। पूरे जिले में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को कानून के अनुसार कठोर सजा मिलेगी, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय लोकतंत्र: कलम बनाम लाठी की दिशा में बढ़ता समाज
    Next Article 1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये

    Related Posts

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    सुख़न का आशियाँ: बशीर बद्र के नाम साहित्यिक संगोष्ठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.