Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राखामाइंस में ‘मुर्गा पाड़ा’ के पोस्टर से बवाल, अवैध आयोजन और जुए की आशंका पर ग्रामीणों में आक्रोश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    राखामाइंस में ‘मुर्गा पाड़ा’ के पोस्टर से बवाल, अवैध आयोजन और जुए की आशंका पर ग्रामीणों में आक्रोश

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम के राखामाइंस बाजार मैदान में 12-13 जून को आयोजित होने वाले ‘विशाल रेड रोज बुगी बुगी डांस धमाका एवं दो दिवसीय विराट मुर्गा पाड़ा’ कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर के जरिए खुलेआम मुर्गा पाड़ा यानी मुर्गों की लड़ाई का आयोजन और नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

    कानून को ठेंगा

    भारत में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुर्गा पाड़ा पूरी तरह गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट भी इस पर रोक लगा चुका है। इसके बावजूद आयोजकों ने बेखौफ होकर दिनांक, समय और 4001 व 3001 रुपये के पुरस्कार तक छाप दिए हैं। पोस्टर में ‘पाड़ा दोपहर 3 बजे से शुरू होगा’ साफ लिखा है।

    प्रशासन मौन, सवाल उठे

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार मैदान जैसी सार्वजनिक जगह पर इतने बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है, फिर भी पुलिस-प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। डांस के नाम पर अश्लीलता और जुए को बढ़ावा देने की आशंका भी जताई जा रही है।

    क्या कहते हैं नियम

    पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(n) के तहत ऐसे आयोजन में शामिल होने या कराने पर 3 महीने तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया, “पहले भी यहां चोरी-छिपे पाड़ा होता था। अब तो पोस्टर लगाकर खुला न्योता दिया जा रहा है। बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा।”

    साथ ही साथ यहां हब्बा डब्बा खिलवाने को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। जादूगोड़ा पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधि किसी भी तरह से नहीं होने दी जाएगी।

    ग्रामीणों के द्वारा पोटका विधायक से हरिना मेला की तरह यहां भी बुगी बुगी पर रोक लगाने की मांग की है जिससे कि युवाओं को गलत प्रभाव न पड़े कई बार यहां जुआ ओर अश्लील डांस को लेकर मारपीट भी हो चुकी है।

     

    जुआ को लेकर सांसपुर के दुखु सिंह की हत्या भी हो चुकी है साथ ही साथ हब्बा डब्बा को लेकर मकर संक्रांति में पुलिस पर हमला भी किया गया है जुआ संचालकों के द्वारा।

    थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में जुआ किसी तरह भी खिलाने नहीं दिया जाएगा इसके कारण अपराध में बढ़ोतरी होती हे।

     

     

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारवाड़ी महिला मंच ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, बोर्ड टॉपर्स और जेईई एडवांस्ड सफल छात्र हुए पुरस्कृत
    Next Article कांड्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से लोगों में रोष, आंदोलन की कर रहे तैयारी

    Related Posts

    श्रावणी मेले में नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ, रितु सिंह ने संभाली कमान

    July 30, 2026

    नीमडीह में अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    July 29, 2026

    जर्जर सड़क कों अभिलम्ब मरमति किया जाय – श्री सीताराम हांसदा

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना

    अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: ईरान के हमले से मध्य पूर्व में तनाव

    दायरा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का इंटेंस अवतार

    शेख हसीना का ऐलान: दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी, हर हाल में सामना करेंगी

    1 अगस्त से बदलेंगे नियम: गैस, बैंक, रेलवे और टैक्स में बड़े बदलाव

    जयपुर: लाठियों और डंडों से पीटकर युवक की दिनदहाड़े हत्या

    सारनाथ को विश्व धरोहर: यूनेस्को की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई ऊंचाई

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता सन्नाटा और अनकहा दर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.