ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष रामनारायण शर्मा एवं महासचिव मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। धर्मेंद्र कुमार सिंह को बागबेड़ा-जुगसलाई, सुधीर सिंह को विजय गार्डन बारीडीह, शशि सिंह को कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर, संजय सिंह को एमजीएम क्षेत्र, मुकेश शर्मा को केबुल, प्रभाकर शर्मा को मानगो, श्री निवास ठाकुर को नामदा बस्ती, गोपाल सिंह को 10 नंबर बस्ती, विजय नारायण को विद्यापति नगर तथा सुनील पांडेय को टेल्को क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया।
बैठक में वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ समाज के लोगों के बीच संगठन की पहुंच और मजबूत होगी तथा सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

