श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के द्वारा
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण स्थित शिवालय में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संयोजक आदरणीय श्री सरयू राय जी सम्मलित हो कर पूजा अर्चना किये, संपूर्ण पूजन कार्यक्रम पुजारी विनोद पांडे,
अजय तिवारी, राकेश ओझा जी ने सम्पन्न कराए, संपूर्ण कार्यक्रम समिति के प्रमुख सदस्य श्री साकेत गौतम जी, अशिम पाठक जी के देख रेख में संपन्न हुआ, मुख्य यजमान श्री साकेत गौतम, अतिथि के रूप में श्री शिव शंकर सिंह जी, अमित शर्मा जी, अरुण सिंह जी, शिवाकांत जी, राजेश जी समरेश जी राकेश जी सम्मिलित रहे, माननीय विधायक जी ने भगवान से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

