हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए महागठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रत्याशी श्री बैद्यनाथ राम एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रणव झा ने आज झारखंड विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित सत्ता पक्ष के माननीय मंत्रीगण एवं माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

