परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी पहुचे BJP ऑफिस, आज करेंगे नामांकन , सियासी समीकरणों में आया बड़ा बदलाव
रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन के लिए BJP कार्यालय पहुचे। और कागजी कार्यवाही को समझा।
सोमवार सुबह परिमल नाथवानी के झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने के साथ ही उनके चुनाव लड़ने को लेकर चल रहे तमाम अटकलों पर विराम लग गया। नाथवानी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की और नामांकन से जुड़ी औपचारिकताओं और आवश्यक दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया। इसके बाद वे विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां वे आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बीजेपी का दांव: भाजपा द्वारा सीधे तौर पर उम्मीदवार उतारने के बजाय नाथवानी को समर्थन देना एक सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है, जो कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी ।

