रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रानीश्वर/दुमका: रानीश्वर प्रखंड के रानीश्वर सिडड़ी भाया आमजोड़ा मुख्य सड़क के परिहारपुर गांव के समीप एक मारोती कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से चायल हो गया, टक्कर उतनी जबरदस्त थी की मारोती कार केनेल को टपकाकर खेत में जा गिरा ,आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से घायल को पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है, मौके पर रानीश्वर थाना पुलिस पहुंचे एवं मोटरसाइकिल एवं मारोती कार को कब्जे में ले लिया है, मारोती कार अभी भी सड़क किनारे खाई में गिरा है।

