मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्र संवाद संवादाता
मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा रविवार, 07 जून 2026 को टेल्को ऑफिसर्स क्लब, जमशेदपुर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय सिंह ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम ऊंचा करेंगी।
एसोसिएशन के महासचिव श्री एस. के. तोमर ने अपने संबोधन में बताया कि गोवा में आयोजित तृतीय महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी उपलब्धि के सम्मान में एसोसिएशन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन खिलाड़ियों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर निम्नलिखित खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
* पान मणि मंडी (Pan Mani Mandi)
* एन. ललिता राव (N. Lalita Rao)
* गीता रानी हांसदा (Geeta Rani Hansda)
* दीपिका दास राय (Dipika Das Roy)
कार्यक्रम में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य श्री आर. पी. पांडेय भी उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड

