Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाला प्रखंड अंतर्गत खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में खाद्यान्न भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

    उपायुक्त ने भंडार एवं वितरण पंजी, आगम-निर्गम रजिस्टर, खाद्यान्न के रखरखाव, सीसीटीवी की कार्यशीलता, साफ-सफाई, डोर स्टेप डिलीवरी तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के लिए उपलब्ध खाद्यान्न का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में स्टॉक और बिक्री पंजियों के समुचित संधारण पर संतोष व्यक्त किया तथा उपलब्ध खाद्यान्न का स्टॉक अद्यतन पाया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डोर स्टेप डिलीवरी के तहत खाद्यान्न का परिवहन केवल जीपीएस युक्त वाहनों से कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित वाहनों पर स्पष्ट रूप से ‘डोर स्टेप डिलीवरी’ अंकित हो। उन्होंने वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर जोर देते हुए कई अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण का उद्देश्य खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाना बताया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश
    Next Article पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.