Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, स्वच्छता और विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों, कोषांगों और अभिलेखों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की।

    उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं, इसलिए उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पंचायत स्तर पर सेवाएं सुलभ बनाने के लिए पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मियों के बैठने का दिन निर्धारित कर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने को कहा।

    निरीक्षण के दौरान भवन में सीलन और सीपेज की समस्या पर भी ध्यान दिया गया। उपायुक्त ने भवन की आवश्यक मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार करने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर और कार्यालयों में रखी सामग्रियों, संचिकाओं एवं अन्य वस्तुओं को व्यवस्थित रखने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार
    Next Article नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.