Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया, केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पोषण ट्रैकर एप पर नियमित एंट्री, कुपोषित बच्चों की निगरानी, आधार एवं मोबाइल सत्यापन, टीकाकरण, होम विजिट, टीएचआर एवं एचसीएम सहित सभी मानकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा के दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना तथा राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के लाभुकों, पेंशन भुगतान एवं सत्यापन की स्थिति की जानकारी ली गई। पेंशन भुगतान में विफल मामलों, आधार एवं मोबाइल गैप सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

    इसके अलावा बाल संरक्षण इकाई के कार्यों, स्पॉन्सरशिप योजना एवं पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
    Next Article जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.