Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य एवं मैपिंग सूची के प्रदर्शन में कथित अनियमितता को लेकर भाजपा युवा नेता एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज गोस्वामी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मैपिंग सूची का समय पर प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र और संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।

    मनोज गोस्वामी ने कहा कि कई केंद्रों पर मैपिंग सूची नहीं लगाए जाने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग और अधिकारियों से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि मतदाता बिना किसी भ्रम के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    वहीं इस संबंध में फतेहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने बताया कि 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर मैपिंग सूची प्रकाशित कर दी गई थी। हालांकि कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा सूची हल्का-फूलका फाड़ दिए जाने की सूचना मिली थी, जिसके कारण वहां मैपिंग सूची नहीं चिपकाया गया था। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बीएलओ को पुनः निर्देश दिया गया है कि वे मतदान केंद्रों पर मैपिंग सूची चिपकाना सुनिश्चित करें और कुछ प्रति अपने पास भी रखने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ के अनुसार अधिकांश केंद्रों पर सूची पुनः लगा दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
    Next Article सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    June 4, 2026

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.