CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।
राष्ट्र संवाद संवादाता
स्टॉक मिलान के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी पेटी शराब की चोरी हुई।
बोकारो जिला के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित शराब दुकान में बीती रात हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में रात तक पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही थी, वहीं चोरों ने मौका मिलते ही शराब दुकान को अपना निशाना बना लिया।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद दुकान के अंदर रखे गल्ले से करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद और शराब की पेटियां लेकर फरार हो गए।
दुकानदार ने बताया कि नकदी के अलावा शराब की भी चोरी होने की आशंका है। हालांकि, दुकान में मौजूद स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। मिलान पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितनी पेटी शराब चोर अपने साथ ले गए हैं।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

